चकिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी शेरू अंसारी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

चंदौली की चकिया पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद ₹25 हजार के इनामी बदमाश शेरू अंसारी को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी सोनू अंसारी भी पकड़ा गया।
 

चकिया में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

₹25 हजार का इनामी बदमाश शेरू घायल

इनामी तस्कर का साथी सोनू अंसारी गिरफ्तार

बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

वर्ष 2025 से इलिया थाने से था वांटेड

चंदौली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकिया थाना पुलिस और स्वाट (SOG) टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद इलिया थाने के वर्ष 2025 से वांछित ₹25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।

चकिया में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

₹25 हजार का इनामी बदमाश शेरू घायल

इनामी तस्कर का साथी सोनू अंसारी गिरफ्तार

बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद@chakiyacdi @Uppolice @chandaulipolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/azlqduhf2F

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 4, 2026


वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश
3 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह और एसओजी प्रभारी राम जन्म यादव की अगुवाई में पुलिस टीम गांधी नगर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे तेजी से लतीफशाह की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिस पर वे बुलेट को जंगल की तरफ मोड़कर भागने लगे और बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।

पहले बदमाश ने चलाई गोली फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई 
खुद को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह वहीं गिर गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अली हसन उर्फ शेरू अंसारी निवासी जिला कैमूर (बिहार) बताया। शेरू अंसारी पर इलिया थाने से गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

जंगल में भागे दूसरे साथी को भी दबोचा
मुठभेड़ के दौरान बुलेट पर सवार दूसरा बदमाश जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी और कॉम्बिंग करके उसे भी दबोच लिया। पकड़े गए दूसरे आरोपी ने अपना नाम सोनू अंसारी निवासी मिर्जापुर बताया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।