Chandauli Samachar Impact: चंदौली समाचार की खबर का 24 घंटे में असर, चकिया RB TI कैंपस में बहाल हुई बिजली
चकिया के आरबीआईटीआई कैंपस में ट्रक की टक्कर से बिजली ठप हो गई थी। चंदौली समाचार ने खबर उठाई तो विद्युत विभाग हरकत में आया और JE आशीष गुप्ता ने 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर-पोल लगाकर सप्लाई बहाल कर दी।
चंदौली समाचार की खबर का असर
24 घंटे में बहाल हुई बिजली सप्लाई
ट्रक ने तोड़ा था पोल और ट्रांसफार्मर
JE आशीष गुप्ता ने दिखाई तत्परता
प्रशिक्षणार्थियों ने ली राहत की सांस
चंदौली जिले के चकिया में चंदौली समाचार की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। थाना चकिया के शिकारगंज चौकी क्षेत्र स्थित आरबीटीआई कैंपस में 24 घंटे के अंदर बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कैंपस का बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर बुरी तरह टूट गया था। हादसे के बाद से पूरे कैंपस की बिजली गुल हो गई थी।
ठप हो गया था प्रशिक्षण का काम
बिजली न होने से आईटीआई में चल रहा प्रशिक्षण और अन्य जरूरी काम पूरी तरह से ठप पड़ गए थे। छात्रों की क्लास नहीं लग पा रही थी और ऑफिस का काम भी प्रभावित हो रहा था।
इस गंभीर समस्या को चंदौली समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और तुरंत कार्रवाई शुरू की।
जेई ने दिखाई तेजी, लगाया नया ट्रांसफार्मर
जागेश्वर नाथ फीडर के जेई आशीष गुप्ता ने इस मामले में काफी तेजी दिखाई। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर को हटवाया।
इसके बाद नया विद्युत पोल और नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। पूरी मरम्मत का काम महज 24 घंटे के अंदर पूरा कर लिया गया और कैंपस की बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई।
छात्रों और प्रबंधन ने ली राहत की सांस
बिजली बहाल होने से आरबीआईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों, कर्मचारियों और प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। अब संस्थान में प्रशिक्षण और अन्य सभी काम सामान्य रूप से शुरू हो गए हैं।
आरबीआई आईटीआई के प्रबंधक इंजीनियर अनिल कुमार और स्थानीय ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग और जेई आशीष गुप्ता का आभार जताया है।
साथ ही लोगों ने चंदौली समाचार को भी धन्यवाद दिया, जिसने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया और समाधान में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इसी तरह जनसमस्याओं पर तुरंत ध्यान देकर कार्रवाई होती रही तो क्षेत्र की कई परेशानियां समय रहते खत्म हो सकती हैं।
ट्रक चालक की जांच में जुटी पुलिस
उधर, जिस ट्रक ने पोल और ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी थी, उसके और उसके चालक के बारे में शिकारगंज चौकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि हादसा कैसे हुआ।