72 लाख से होगी चंद्रप्रभा नदी पर लगे रेगुलेटर की मरम्मत, ब्लॉक प्रमुख के प्रस्ताव को मिली मंजूरी  
 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत चितौड़ी गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर लगे रेगुलेटर पिछले कई साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर था।
 

चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव की पहल

सरकार ने रेगुलेटर मरम्मत के लिए दिए 72 लाख

 प्रमुख ने सरकार को लिखा था मांगपत्र

 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत चितौड़ी गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर लगे रेगुलेटर पिछले कई साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर था। पूरी मशीनरी व पार्ट्स में जंग लग जाने से काम करना बंद कर दिया था। जिसके मरम्मत कर के लिए ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने पूर्व में अपने लेटर पैड पर शिकायत करते हुए मरम्मत करने के लिए धन की मांग की थी। ब्लॉक प्रमुख के पत्र को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा रेगुलेटर के मरम्मत कार्य के लिए 72 लाख रुपए की धनराशि की संस्तुति मिल गई है। 

बताते चलें कि रेगुलेटर मरम्मत के लिए आवंटित हुए धन खाते में आने के बाद मरम्मत कार्य का काम शुरू कराया जाएगा जिससे चंद्रप्रभा नदी के रेगुलेटर का मरम्मत होने से आसपास के 70 से 80 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे सिंचाई की समस्या से छुटकारा पाने के साथ ही उनके खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सकेगा।

ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने बताया कि चंद्रप्रभा नदी पर चितौड़ी गांव के समीप कई वर्ष पूर्व बनाए गए रेगुलेटर के खराब हो जाने से किसानों को काफी समस्याओं से झेलना पड़ता था। और लगातार बंद रहने के कारण रेगुलेटर जंग खाकर खुलने व बंद करने में काफी दिक्कत होता था। जिसके लिए शिकायती पत्र लेटर पैड पर लिखकर रेगुलेटर के मरम्मत के लिये शासन में भेजा गया था। जिसे शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए रेगुलेटर के मरम्मत के लिए 72 लाख रुपए की धनराशि की संस्तुति कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि खाते में बजट के आने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्यों को शुरू कराया जाएगा। मरम्मत के बाद इलाके के 70 से 80 गांव के सैकड़ों किसानों को सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आसानी से उनके खेतों की सिंचाई हो सकेगी।