किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के खेल मैदान में कंपोजिट विद्यालय बरांव बना चैंपियन
कबड्डी में उच्च प्राथमिक वर्ग में बालिका चैंपियन कंपोजिट विद्यालय बरांव तथा प्राथमिक वर्ग में बालक बालिका कंपोजिट विद्यालय बरांव तथा कलानी संकुल चैंपियन रहा।
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का रहा दबदबा
कंपोजिट विद्यालय बरांव रहा चैंपियन
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मंगरौर की नीलम रही अव्वल
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के खेल मैदान में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तथा किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ स्पर्धाओं में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वही संपूर्ण खेल के चैंपियन का ट्रॉफी कंपोजिट विद्यालय बरांव को मिला।
प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मगरौर की नीलम प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में बिलासपुर के आशु यादव प्रथम, बरांव के तेज बहादुर द्वितीय, अमांव के अंशु ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में भोड़सर की खूबी प्रथम, शहाबगंज की सोनम द्वितीय, अरारी कि बिपाशा तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रौनक पाल, विलासपुर प्रथम और राहुल सोनकर द्वितीय, सैदूपुर के सिनोद सोनकर तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से श्वेता बरांव, जबकि बालक वर्ग से सिनोद सैदूपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज की महिमा ने बालिका वर्ग में बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में ताला, तेंदूई के शिवम प्रथम रहे। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बरांव विजेता तथा भूसी उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में भूसी संकुल विजेता तथा कलानी संकुल उपविजेता घोषित हुए।
कबड्डी में उच्च प्राथमिक वर्ग में बालिका चैंपियन कंपोजिट विद्यालय बरांव तथा प्राथमिक वर्ग में बालक बालिका कंपोजिट विद्यालय बरांव तथा कलानी संकुल चैंपियन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा के बच्चों ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दौरान संतोष त्रिपाठी, राजेश यादव, चंचल, भूपेंद्र यादव, उपेंद्र जायसवाल, रंजीत कुमार, अच्युतानंद तिवारी, अजय कुमार सिंह, उषा सिंह, विमला देवी, सुषमा केशरी, शैलेंद्र पांडेय, केसरी नंदन जायसवाल,कन्हैया लाल गुप्ता, विवेक जायसवाल सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।