पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में दीपोत्सव का आयोजन, टॉपर बच्चों संग धूमधाम से मनायी गयी दिवाली
खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने दी त्योहारों की जानकारी
विद्यालय बंद होने से पहले बच्चों के साथ मनाया दीपावली का पर्व
विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे अंदाज में सजाया गया
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने दीपावली पर्व के अवसर पर विद्यालय बंद होने की पूर्व संध्या पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर शनिवार को दीपोत्सव टॉपर बच्चों संग धूमधाम से मनाया। बच्चों के बीच बैठकर पर्व को पूरे उल्लास एवं जश्न के बीच मनाया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक भी जश्न के भागीदारी बने।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और फूलों से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर दीप जलाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने दीपावली पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे सभी का मन मोह लिया। रंगोली और दीप सजावट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से इस पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मनाने की अपील की।
प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने बताया कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचने और स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, दिलीप पाल, सुमन लता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ इस उत्सव का आनंद लिया।