मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन, अभिमन्यु सिंह ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प
 

मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। साथ ही स्वस्थ भारत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
 

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चकिया में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने दिलाई स्वच्छता और सौहार्द की शपथ

सभागार में गूंजा विकसित भारत 2047 का नारा

चंदौली जिला के चकिया में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को नगर के एक निजी लॉन में संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राकेश मिश्रा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साथ मोदी सरकार और योगी सरकार के तालमेल से चलने वाली योजनाओं पर चर्चा की और उसके फायदे गिनाए।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। साथ ही स्वस्थ भारत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में तन, मन और धन से सहयोग करने का आग्रह किया। 

इसके साथ ही साथ मौके पर मौजूद किया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि विकसित भारत का सपना हम सभी को मिलकर पूरा करना है। साल 2047 तक विकसित भारत का नारा साकार करना है, ताकि हमारा देश भी बड़े देशों की श्रेणी में शामिल हो सके। 

इस दौरान चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, डॉ कुंदन गोड़,अनीता शर्मा ,मीना विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, सारांश केसरी, कृष्ण चौहान ,राहुल सोनकर, शिवरतन गुप्ता, राजन पासवान, सभासद ज्योति गुप्ता, उमेश चौहान,केसरी नंदन, सुरेश सोनकर, अरविंद मोदनवाल, रवि गुप्ता, रामदुलारे गोंड ,प्रमोद कुशवाहा ,राममूरत कुशवाहा, निखिल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता संचालन सुशील पांडेय ने किया।