नया छलका बना किसानों के लिए मुसीबत, धान की रोपाई पर पड़ा असर

किसान नेता राम अवध सिंह ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है।
 

मानक से हटकर बना छलका बना संकट

मसोई माईनर से पानी पहुंचाना हुआ मुश्किल

किसान अवरोध लगाकर खेतों में पहुँचा रहे पानी

सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के किसान

चंदौली जनपद के शहाबगंज क्षेत्र में गोविन्दीपुर राजवाहा में सेमरा गांव के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया छलका किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिसके कारण खेतों में पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। किसान छलका के पास अवरोध लगाकर किसी प्रकार खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है। वही मसोई माईनर का संचालन किसी प्रकार हो रहा है। जिससे धान रोपाई कार्य धीमी गति से चल रहा है।

गांवों के किसानों ने बताया कि सेमरा गांव पास सिंचाई विभाग द्वारा नया छलका बनाया गया है। लेकिन छलके की ऊंचाई कम होने के कारण पानी नीचे चला जा रहा है। मसोई माईनर का संचालन पुरी तरह से नही हो पा रहा जिसके कारण माईनर पर आश्रित सेमरा, विलासपुर, डूमरी,अमांव,मसोई गांव के हजारों बीघा खेत में पानी पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसान छलका के पास अवरोध लगाकर खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है।खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

किसान नेता राम अवध सिंह ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पहले रजवाहा में निर्माण कार्य चलने के कारण नहर देर से खुली,अब मानकों की अनदेखी कर बनाए गए छलका के कारण पूरे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि तत्काल छलका की ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुधर सके और किसानों को राहत मिल सके।

वही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों ने शासन-प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।