गोरख यादव के खलिहान में लगी आग, 6 बीघा फसल का पुआल जलकर हुआ राख, 
​​​​​​​

धुआं उठते देख ग्रामीण खलिहान की तरफ दौड़ पड़े और अथक प्रयास कर आग बुझाने में कामयाबी हासिल की, मगर तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो गया।
 

खलिहान में लगी आग बुझाने घंटों देर से पहुंची फायर बिग्रेड

 बुझ चुकी थी आग तो वाहन बैरंग लौटा

भुक्तभोगी के पास पशुओं के चारा का संकट  

 चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत निचोट कलां गांव के सिवान में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से गोरख यादव का 6 बीघा धान की फसल का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझा दिया। उसके बाद पहुंची फायर बिग्रेड की वाहन बैरंग वापस लौट गयी।

  बताते चलें कि गोरख यादव का खलिहान गांव के सिवान में है। धान की गुडाई होने के बाद पशुओं के चारा हेतु 6 बीघा फसल का पुआल वह खलिहान में रखे हुए थे। सुबह के वक्त उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। धुआं उठते देख ग्रामीण खलिहान की तरफ दौड़ पड़े और अथक प्रयास कर आग बुझाने में कामयाबी हासिल की, मगर तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो गया। सूचना पर घंटों बाद पहुंची फायर बिग्रेड की वाहन के पूर्व ग्रामीण आग बुझा चुके थे। जिससे वह बैरंग वापस लौट आयी। 

वहीं आग लगने से गोरख यादव के पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। भुक्तभोगी ने तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजा का मांग किया है।