खिलची गांव के सिवान में पराली को जलाने से भड़की आग,  25 बीघे की फसल का भूसा जलकर हुआ खाक

आग लगने की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी विजय शंकर सिंह बाबिल ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को देते हुए ग्रामीणों संग आग बुझाने में जुट गए।
 

पराली की आग ने मचाई दहशतगर्दी

एक किसान का 25 बीघा का भूसा जलकर हुआ खाक

फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो गांव जलने से बचे

चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत खिलची गांव के सिवान में पराली को जलाने के लिए लगाई गई आग की चिंगारी तेज हवा के झोंके के साथ पूरे सिवान में फैल गई। जिसमें एक किसान के 25 बीघा गेहूं के फसल का भूसा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस के जवानों ने अथक प्रयास कर आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।

<a href=https://youtube.com/embed/XJLlvLgnYQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XJLlvLgnYQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

  बताते चलें कि खिलची गांव के सिवान में किसानों के गेहूं कटाई के बाद खेत में पड़े फसल अवशेष को रविवार को सुबह के वक्त जलाया गया था। तेज हवा के झोंके के बीच आग की चिंगारी पास के खलिहान में गेहूं की फसल कटाई का रखा भूसा को अपने आगोश में ले लिया।


इसके बाद आग लगने की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी विजय शंकर सिंह बाबिल ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को देते हुए ग्रामीणों संग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तूफानी हवा की रफ्तार पश्चिम दक्षिण तरफ सिवान की ओर बढ़ते हुए पास के घोडसारी गांव की तरफ जाने लगी, मगर तब तक फायर ब्रिगेड एवं पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और लगातार तीन घंटे तक अथक प्रयास कर आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।

आग बुझने के बाद दोनों गांवों के लोगों ने राहत का सांस लिया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में किसान बीरू सिंह के भूसा को जल जाने से पशुओं के चारा का संकट उत्पन्न हो गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लगातार तीन घंटा तक अथक प्रयास कर आग बुझा लिया गया है। इसमें सिर्फ एक किसान का कुछ भूसा जलने के अलावा सब कुछ बचा लिया गया है।