तेज बारिश ने गरीब के आशियाने पर गिराई आफत, मलबे में परिवार के 4 सदस्य दबे

गरीबी के कारण कच्चा मकान से पक्का मकान नहीं बनवा पाया था पीड़ित, पुराने कच्चे मकान में रह कर गुजरा करते थे , जीसके कारण तेज बारिश होने से वह मकान धारासाही हो गया।
 

शहाबगंज थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में हादसा

भारी बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा

राजेंद्र राम के परिवार के चार लोग मलबे में दबे

ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर निकाले घायल

चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में मंगलवार के तड़के तेज बारिश के कारण राजेंद्र राम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें परिवार के चार सदस्य दब गए। तेज आवाज होने के कारण ग्रामीणों द्वारा तत्काल रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को  निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां सबका उपचार चल रहा है।

आपको बता दें कि जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में मंगलवार को तड़के तेज बारिश के कारण राजेंद्र राम का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। घर में सो रहे दुर्गावती पत्नी राजेंद्र राम, पूजा पत्नी रविंद्र राम, मनसा देवी पत्नी परसराम, सनम पुत्री पारसराम मलबे में दब गए। घर की गिरने की तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। कड़ी मस्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद में ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि गरीबी के कारण कच्चा मकान से पक्का मकान नहीं बनवा पाया था पीड़ित, पुराने कच्चे मकान में रह कर गुजरा करते थे , जीसके कारण तेज बारिश होने से वह मकान धारासाही हो गया। उसमें सोए हुए परिजन दब गए। यही नहीं खाने-पीने रहने आदि का सारा सामान भी उस मलबे में दब गया, जिससे उस परिवार पर पेट भरने का भी संकट आ गया। सूचना के बाद स्थानिय पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और कार्यवाही में जुट गई।

इस संबंध में शहाबगंज थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया सभी चारों घायल खतरे से बाहर है। हाथ पैर में फैक्चर है जीसके कारण ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है।