पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में मुंह की सफाई के लिए दी जानकारी, बच्चों को बांटे गए टूथपेस्ट और ब्रश

अगर हम अपने मुंह की सफाई नहीं करेंगे तो प्रकृति द्वारा दिया गया दांत कीटाणुओं से भरकर बहुत जल्द टूट जाएंगे और हम समय के पहले अपने आप को बूढ़ों जैसा महसूस करने लगेंगे।
 

मुंह की सफाई पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

NGO द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को दी गई जानकारी

बच्चों में निःशुल्क टूथब्रश और पेस्ट का वितरण

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में एनजीओ द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को मुंह और दांत की सफाई करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। तथा स्कूल के 56 बच्चों में निःशुल्क टूथब्रश तथा पेस्ट का वितरण किया गया।

 बताते चलें कि संस्था के रोहित जायसवाल ने बताया कि दांत प्रकृति का दिया हुआ वरदान है। जो हम भोजन करते हैं उसे दांतों द्वारा चबाकर करते हैं तभी हमारी पाचन क्रिया सही रहती है। अगर हम अपने मुंह की सफाई नहीं करेंगे तो प्रकृति द्वारा दिया गया दांत कीटाणुओं से भरकर बहुत जल्द टूट जाएंगे और हम समय के पहले अपने आप को बूढ़ों जैसा महसूस करने लगेंगे।

संस्था की प्रितिका ने बताया कि अगर हम सभी नियमित ब्रश करके मुंह की सफाई रखेंगे तो हमारे दांत मोती की तरह चमकीले रहेंगे, और जीवन भर हमारा साथ देंगे। उन्होंने बच्चों को नियमित ब्रश में पेस्ट लगाकर मुंह की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक उषा सिंह ने स्कूल के सभी बच्चों को साफ सफाई रखने के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उषा सिंह, दिलीप पाल, सुमन के अलावा रिया, रीमा, गरिमा, सुप्रिया, माही, संध्या, सुमित, रूद्र, कुंदन आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।