किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में निकाली जेंडर गैप जागरूकता रैली
 

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी को लैंगिक मतभेद को भुलाकर समानता के अधिकार पर बल देना होगा। आज महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं भी कम नहीं है।
 

कई गांवों से भ्रमण कर गुजरी रैली

छात्र-छात्राओं ने जागरूकता के लिए निकाली रैली

लैंगिक विभेद दूर करने का प्रचार प्रसार


चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर द्वारा राष्ट्रीय जेंडर गैप जागरूकता रैली शनिवार को निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से चलकर पूरे सैदूपुर कस्बा, सरैया, बसाढी गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः कॉलेज पहुंचा।

  बता दें कि सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी को लैंगिक मतभेद को भुलाकर समानता के अधिकार पर बल देना होगा। आज महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं भी कम नहीं है। राजनीतिक, सामाजिक तथा शैक्षिक किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। जेंडर गैप को जागरूकता के द्वारा ही दूर किया जा सकता है। जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के साथ ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर का हक दिलाया जा सकेगा।

  इस अवसर पर आरपी राय, प्रदीप कुमार सिंह, संजय सिंह चंदेल  राकेश सिंह, सुरेंद्र, सत्य प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह तोमर, शिवमंगल सिंह, राम अवतार सिंह आदि शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।