ग्रामपंचायतों में नियुक्त तकनीकी सहायकों के फेर-बदल से ग्राम प्रधान नाराज
 

ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायकों के तालमेल से कार्य मनरेगा का कच्चा व पक्का कार्य किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व तकनीकी सहायकों का क्लस्टर बदल दिया गया।
 
बीडीओ से मिल पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायतों में नियुक्त तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए जाने से ग्राम प्रधान नाराज हो गए हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इस तरह से मनमाने तबादले से सीधा असर मनरेगा के कार्यों पर पड़ेगा। उसकी जगह पुरानी व्यवस्था बहाल होनी चाहिए।

पुरानी व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधानों का समूह बीडीओ दिनेश सिंह से मिलकर अपनी शिकायत से अवगत कराया और कहा कि ग्राम पंचायतों का तबादला न किया जाए। जिस पर बीडीओ द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने उपायुक्त मनरेगा से अवगत कराने की बात कही गई है।

ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य सुचारू रूप से करने के लिए तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की गयी है। ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायकों के तालमेल से कार्य मनरेगा का कच्चा व पक्का कार्य किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व तकनीकी सहायकों का क्लस्टर बदल दिया गया। बड़े पैमाने पर हुए फेर-बदल से ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित होने की सम्भावना बढ़ गई है।

कहा जा रहा है कि ऐसा होने से गांव की भौतिकी स्थित जानने में ही पांच से छः माह गुजर जायेगा ऐसे दशा में गांवों का विकास कार्य अवरुद्ध हो जायेगा। इसी समस्या को देखते ग्राम प्रधानों का समूह बीडीओ से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ में मांग किया कि पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही कार्य कराया जाय। लेकिन बीडीओ द्वारा संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर अपनी समस्याओं को जिले के डीसी मनरेगा के यहां उठाने की मांग किया।

वहीं बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव जिले से किया गया है। वहीं से फाईनल सूची बन कर आई है। वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं।

इस दौरान  प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, मुन्ना भास्कर, सजाऊद्दीन, सिरताज अंसारी, रामप्रसाद यादव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी यादव, प्रधान प्रतिनिधि मुनीराज यादव,असगर अली, शमशाद अंसारी, असगर अली सहित आदि प्रधान उपस्थित रहे।