जाड़े के मौसम में कंबल का वितरण किया जाना पुनीत कार्य, शहाबगंज विकासखंड में बांटे गए कंबल

  विशिष्ट अतिथि वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि वनांचल के पिछड़े क्षेत्र में यह संस्था ग्रामीण महिलाओं के विकास निःशुल्क शिक्षा सहित गरीबों के हितों में कार्य करने का जो बीड़ा उठाया है, वह बधाई के पात्र हैं।
 

 110 जरूरतमंदों में हुआ निःशुल्क कंबल का वितरण

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने बांटे कंबल

वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने की संस्था की सराहना

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत अग्रगामी ग्रामीण महिला एवं विकास संगठन बेलावर, शेखपुरा द्वारा रविवार को निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 110 जरूरतमंदों में निःशुल्क कंबल वितरित किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संगठन के लोगों को दिल से आशीर्वचन दिया।

 इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि जाड़े के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया जाना पुनीत कार्य है। यह संगठन सदैव गरीबों एवं मजलूमों के उत्थान की दिशा में कार्य करती है, और समय-समय पर उन्हें हर संभव मदद देने का काम करती है।

  विशिष्ट अतिथि वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि वनांचल के पिछड़े क्षेत्र में यह संस्था ग्रामीण महिलाओं के विकास निःशुल्क शिक्षा सहित गरीबों के हितों में कार्य करने का जो बीड़ा उठाया है, वह बधाई के पात्र हैं। इस तरह के आयोजन से समाज को एक नई दिशा प्रदान होती है।
 
संस्था के अध्यक्ष सैयद इस्तखार अहमद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाना बालिकाओं तथा महिलाओं को सिलाई की शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा गरीबों मजलूमों की उत्थान की दिशा में सदैव कार्य करना है। संस्था यह कार्य पिछले कई वर्षों से करती चली आ रही है। इस कार्य से दिल खुद को बहुत तसल्ली मिलती है।

इस अवसर पर राकेश सिंह, श्यामजी सिंह, विजय शंकर सिंह बाबिल, ग्राम प्रधान नखडू, उपेंद्र पांडेय, कुलदीप, जाकिर हुसैन, नईम, सैयद यूनुस, एहसान, हाशिम, वसीम अहमद, मसूद, इकबाल अहमद, इश्तियाक अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।