कड़ाके की ठंड में महिला प्रधान उषा देवी ने बांटा कम्बल, गरीबों के चेहरे पर खिली मुस्कान

इस मौके पर ग्राम प्रधान उषा देवी ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का सबसे ज्यादा असर असहाय गरीबों के ऊपर पड़ रही है। कड़ाके की ठंड में कम्बल देने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है।
 
kambal vitran
 चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र के बेन गांव में ग्राम प्रधान उषा देवी ने अपने आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के 100 गरीब, असहाय लोगों में कम्बल बांटा गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान उषा देवी ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का सबसे ज्यादा असर असहाय गरीबों के ऊपर पड़ रही है। कड़ाके की ठंड में कम्बल देने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। इस कार्य से जहां आत्म संतुष्टि मिलती है। वहीं आगे भी इस तरह का आयोजन करने की प्रेरणा मिलती है।

kambal vitran

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी रविन्द्र मौर्य ने कहा कि समाजसेवा करना ही मनुष्य का परम कर्तव्य होना चाहिए है। इसी को ध्यान में रखकर ग्राम प्रधान गांव के असहाय, ग़रीब लोगों की सेवा करना अपने कर्तव्य समझती है, आगे भी इसी तरह का आयोजन किया जाएगा। वहीं गांव को माडल गांव बनाने का कार्य करेंगी।

इस दौरान गांव की सुचई, रामजी पासवान, जमुना देवी, कमला जायसवाल, शिवकुमार,विन्धयाचली देवी,तेतरा,बसावन ,लालबरत,बासी देवी के चेहरे पर कम्बल मिलने के बाद मुस्कान फैल गई। कार्यक्रम का संचालन रिंकू यादव ने किया।