बिजली काटने पर चले लाठी-डंडे: वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, 10 नामजद आरोपियों की तलाश

 

शहाबगंज के किड़हिरा गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 

किड़हिरा में बिजली विवाद पर संघर्ष

लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल

10 नामजद आरोपियों पर मुकदमा

गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किड़हिरा गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

किड़हिरा में बिजली विवाद पर संघर्ष

लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल

10 नामजद आरोपियों पर मुकदमा@shahabganjcdi @cochakiyacdi @Uppolice @chandaulipolice pic.twitter.com/1pZQy4AlMe

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 23, 2026


मारपीट में कई घायल, शोएब जिला अस्पताल रेफर
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बिजली कनेक्शन काटने की बात पर शुरू हुई बहस अचानक इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस हिंसक मारपीट में सुहेल और शोएब अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शोएब अख्तर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल चंदौली के लिए रेफर कर दिया है।

मारपीट का वीडियो वायरल, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर इमरान, इजहार, इरफान, शेख अहमद, मोहम्मद फारूक, सद्दाम, साहिद, साहिल, शेख रिजवान और जिशान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: पुलिस
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई करेगी।