जान जोखिम में डालकर सैलानी गिरते पानी का उठा रहे हैं आनंद, लतीफ शाह बांध पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल 
 

यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई पुलिस निरर्थक साबित हो रही थी और लोग आसानी से बांध के नीचे जाकर गिरते पानी का आनंद लेते रहे। जिससे सैलानियों के जान का जोखिम बना हुआ है।
 

बारिश का क्रम रुकते ही सामान्य होने लगा है बांधों का जलस्तर

लतीफशाह बांध से गिर रहा है अब एक फीट पानी

बांध पास मछुआरे मार रहे मछली

सैलानी खींच रहे फोटो और उठा रहे आनंद 

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र में बारिश का क्रम रुकते ही बांधों का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। शनिवार की शाम तक बांध से गिरने वाला साढ़े 8 फीट पानी सोमवार की शाम 5 बजे से अब एक फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिराया जा रहा था। बांध से गिरते पानी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी चंदौली जनपद के विभिन्न अंचलों के अलावा वाराणसी एवं बिहार प्रांत की कैमूर जिला से भी पहुंच रहे हैं। और जान जोखी में डालकर बांध के नीचे गिरते पानी का लुफ्त उठा रहे हैं।

जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होती जा रही है सुरक्षा व्यवस्था होती जा रही है। जबकि जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि बांध के ऊपर और नीचे कोई भी न पहुंचने पाए। जिसके लिए बात पर पुलिस व्यवस्था भी तैनात की गई है। लेकिन सोमवार के दिन आम जनों की सुरक्षा के लिए लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था भी सैलानियों को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही थी। यही कारण है कि सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग बांध के नीचे गिरते पानी तक पहुंच कर लुफ्त उठाते रहे। 

यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई पुलिस निरर्थक साबित हो रही थी और लोग आसानी से बांध के नीचे जाकर गिरते पानी का आनंद लेते रहे। जिससे सैलानियों के जान का जोखिम बना हुआ है। स्थिति यह रही कि पुरुष, महिलाएं और बच्चे बांध के नीचे नदी में पैर डालकर दिनभर मनोरंजन करते रहे। 

इस दौरान सुरक्षाकर्मी एक दुकान पर बैठकर कुर्सी पर आराम फरमाते रहे। बता दें कि पिछले चार दिनों से लगातार बांध के ऊपर पानी गिरने से बांध के नीचे फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में किसी भी समय मौके पर पहुंचने वाले सैलानियों को फिसलने से किसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता तो बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।