गरीबों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के बारे में दी गयी जानकारी

कुष्ठ रोग होने के बाद मरीज का इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त में किया जाता है। इसके बारे में लोगों को जानकारी देनी चाहिए और इलाज कराने में मदद करनी चाहिए।
 

कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी के साथ गरीबों में कम्बल वितरण

विवेक सिंह बोले-छूने से नहीं फैलता है कुष्ठ रोग

सभी सरकारी अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज

चंदौली जिले में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के उपलक्ष्य में शहबगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर औघड़ की मड़ई  जिगना चांद कैमूर (अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा-रायगढ) के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया और साथ ही कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गयी।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विवेक सिंह के द्वारा कुष्ठ रोग दिवस के ऊपर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है। हमें कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं करनी चाहिए। कुष्ठ रोग होने के बाद मरीज का इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त में किया जाता है। इसके बारे में लोगों को जानकारी देनी चाहिए और इलाज कराने में मदद करनी चाहिए।

इसके साथ ही परम पुज्य अघोरेश्वर भगवान के द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही बताया गया कि पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा स्थापित अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा-रायगढ सदा ही जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम में राष्ट्र की सेवा में लगा रहता है। इसी पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुकेश सुमन,  राजीव शर्मा,  अनिल यादव,  मुन्ना यादव, मिथिलेश सिंह,  अजय सिंह का सहयोग विशेष रूप से रहा। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।