दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति की चौपाल कार्यक्रम

 ग्रामीण महिला नीलम देवी,कमलावती देवी,इंदु देवी,चंद्रकला देवी,रेखा देवी,जयंती देवी ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा।
 

इलिया के दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में आयोजन

मिशन शक्ति के फेज-05 के तहत चौपाल का आयोजन

महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा है जोर

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड के इलिया कस्बा स्थित दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-05 के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल में कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ आसपास के गांवों की महिलाए भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बता दें कि पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु आकांक्षा गौतम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा तथा शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 ग्रामीण महिला नीलम देवी,कमलावती देवी,इंदु देवी,चंद्रकला देवी,रेखा देवी,जयंती देवी ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन की हर योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। चौपाल के अंत में सभी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

इस दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, कार्यवाहक चौकी प्रभारी कृष्णकांत, प्रधानाचार्य गीता राय, निरुपमा केसरी, पूनम, संगीता, चंद्रशेखर शर्मा, जयप्रकाश सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।