सपा संस्थापक का जन्मदिन धूमधाम से मना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक दीर्घायु होने की कामना
 

रामपुर गांव स्थित एक कन्वेंट स्कूल में सपा युवा नेता अमरदेव गोड़ उर्फ पिन्टू बाबा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
 

सपा संस्थापक का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने काटा केक

दीर्घायु होने की कामना
 

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत रामपुर गांव स्थित एक कन्वेंट स्कूल में सपा युवा नेता अमरदेव गोड़ उर्फ पिन्टू बाबा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की।


आपको बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री यादव ने धर्मनिरपेक्ष राज्य में सभी जाति धर्म के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर कार्य करने का काम किया। वह सच्चे समाजवादी चिंतक तथा प्रखर राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश को जिन उचाईओं पर पहुंचाया उसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है।


 इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रमाकांत यादव, दयाशंकर मौर्य, देवेंद्र सिंह यादव, प्रेम नारायण मौर्य, प्रेम शंकर मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।