नीलगाय के बच्चे ने की उछलकूद तो कई दुकानदारों में मची खलबली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की चकिया तहसील मुख्यालय पर स्थित दुल्हन पैलेस के पास आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक नीलगाय का बच्चा कहीं से भटक आ गया। लोगों की भीड़ देखकर वह घबरा गया और कई दुकानों में उछलकूद करने लगा। आपको बता दें नीलगाय का बच्चा जंगल से भटक कर मार्केट में आ
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की चकिया तहसील मुख्यालय पर स्थित दुल्हन पैलेस के पास आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक नीलगाय का बच्चा कहीं से भटक आ गया। लोगों की भीड़ देखकर वह घबरा गया और कई दुकानों में उछलकूद करने लगा।

आपको बता दें नीलगाय का बच्चा जंगल से भटक कर मार्केट में आ गया था। नील गाय का बच्चा भीड़ को देखकर एक दुकान में जा बैठा। जैसे ही दुकानदार ने भगाने की कोशिश किया वह दुकान में दौड़ने लगा, जिससे काफी रुपए का नुकसान हुआ।

इसके बाद आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया । वन विभाग की टीम में नीलगाय को पकड़कर उपचार के लिए ले गयी। बच्चे को काफी चोटें आई थीं। उपचार के बाद जहां उसको जंगल में छोड़ दिया गया।