जन चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारी के नही आने से ग्रामीण निराश होकर लौटे घर

चंदौली जिले के शहाबगंज कस्बा स्थित ग्राम पंचायत शहाबगंज के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन आप के द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारी के न आने से ग्रामीण निराश होकर लौट गये। जन चौपाल में सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग,जल संसाधन विभाग,श्रम विभाग,खाद्य विभाग, उद्योग विभाग,राजस्व विभाग सहित आदि विभाग की उपस्थिति नहीं हो सकी।
जन चौपाल में अन्य विभाग के आये कर्मचारियों सरकार द्वारा चलायें गये कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया सरकार योजना आप लोगों के लिये ही चला रही है। जो लोग सरकार के योजना का किन्हीं कारणों से लाभ नहीं ले रहे हैं सम्बंधित विभाग में अपना आवेदन करें। साथ ही सरकार इस समय गांव में आवास विहिन या कच्चे मकान के लाभार्थियों का सर्वे आनलाइन करा रही है। पात्र लोग सर्वे में सहयोग कर योजना का लाभ ले।
उन्होंने गांव की महिला नगमा,व रूकसाना बेगम को गोद भराई व राजा व सुरज का अन्नप्राशन किया ।
इस दौरान एडीओ आईयसबी अजय कुमार सिंह एडीओ कोआपरेटिव सुनिल पाल,पुर्णेन्दु शंकर मिश्र , राजेन्द्र प्रसाद, राम प्रसाद, ग्राम प्रधान राम जीत साहनी, गीता देवी, आशा, हौशिला, अनिता सहिण ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया।