वन महोत्सव में लगाया गया एक पेड़ मां के नाम, वृक्षारोपण के भव्य कार्यक्रम का आयोजन
 

चंदौली जिले चकिया तहसील के स्थानीय लतीफ़ शाह डाक बंगला पर रविवार को वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया।
 

हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन जरूरी

ऑक्सीजन के लिए धरती पर पेड़ लगाना जरूरी

 सपा नेता महेंद्र राव ने कार्यक्रम में की शिरकत

 

चंदौली जिले चकिया तहसील के स्थानीय लतीफ़ शाह डाक बंगला पर रविवार को वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राव ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा लगाकर की। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है और ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। इसीलिए हम सभी लोगों को पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष धरती का सौन्दर्य है। सारी धरती हरियाली से ही रंग-बिरंगी तथा सुन्दर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि घने जंगलों की हरियाली से हृदय खिल उठता है। मन शान्त तथा सुखी अनुभव करता है। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष न हों तो बारिश भी न के बराबर होगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर नमी के कम होने की अवस्था में अगर वृक्ष न हो तो सम्पूर्ण पृथ्वी रेगिस्तान बन जाएगी। यही नहीं हम आज भी भोजन, औषधि, वस्त्र तथा सुख-सुविधा आदि वस्तुओं के लिए वृक्षों तथा वनस्पतियों पर निर्भर हैं। पशु-पक्षी भी इन्हीं वनस्पतियों को खा कर दूध, अण्डे, मांस आदि देते हैं। कारखानों के लिए कच्चा माल जंगलों से ही प्राप्त होता है। 

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील किया। गौरतलब हो कि वन महोत्सव हमारे देश में हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। पारिस्थितिक सद्भाव को बनाए रखने और पारिस्थितिक अखंडता सुनिश्चित करने में पेड़ों और जंगलों के महत्व को उजागर करने के लिए कृषि मंत्रालय ने इसे 1950 में लॉन्च किया था। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजपथ रेंजर संजय कुमार, वन दरोगा सुरेंद्र राव, सच्चिदानंद, वन रक्षक राधे कृष्णा मिश्रा, लालू यादव, प्रधान उतरौत महेंद्र मौर्य, विनोद प्रधान, त्रिलोकी, बबलू, लालू आदि उपस्थित थे।