'मन की बात' की बात सुनने के बाद चकिया में वृक्षारोपण और समरसता भोज का आयोजन
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
चकिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'
वृक्षारोपण और समरसता भोज का आयोजन
चंदौली जनपद के चकिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच स्थित ठाकुर बाग परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
‘मन की बात’ सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगभग एक दर्जन पौधों का वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समरसता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ भोजन किया।
इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और परिश्रम से जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, अनीता शर्मा, मीना विश्वकर्मा, सभासद ज्योति गुप्ता, बादल सोनकर, उमेश चौहान, रवि गुप्ता, सुरेश सोनकर, केसरी नंदन, सारांश केसरी, प्रदीप जायसवाल, प्यारेलाल सोनकर, सुशील पांडे, राजकुमार जायसवाल, शिवरतन गुप्ता और अजय राज सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता, सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।