मसोई में रामकथा का हुआ शुभारंभ, रामकमलाचार्य वेदांती जी महाराज सुनाएंगे रामकथा

ब्लाक मुख्यालय पर कथा व्यास का हुआ भव्य स्वागत
शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे शामिल
चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के मसोई गांव में सात दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन हनुमान मंदिर परिसर में हो रहा है। कथा व्यास डा० रामकमलाचार्य वेदांती जी महाराज के ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचने पर रथ पर सवार मसोई मानस कमेटी के सदस्यों के साथ, क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वही राधाकृष्ण की सुन्दर झांकी व गाजे बाजे के साथ निकली।इस दौरान जय श्रीराम के नारा लगाते हुए युवाओं ने भक्ति गानों पर झुमते गांव के लिए प्रस्थान किया। जहां हनुमान मंदिर पर पहुंच वैदिक मन्त्रों उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। जहां पीत वस्त्रधारी 108 कन्याओं ने सर पर कलश रख कर गांव का भ्रमण करते हुए शंकर मंदिर पर पहुंची जहां पूजापाठ किया गया। वही कलश यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
इसी के साथ संध्या समय पर कथा व्यास के डा० राम कमलाचार्य वेदांती महाराज के मुखारविंद से कथा पाठ होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, प्रेमनारायण सिंह मंटू, मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा,अरुण सिंह,राजन सिंह,राजेश सिंह मुन्नू,कुलदीप सिंह, बाबिल सिंह,अमित सिंह, संजय सिंह,बुल्लू सिंह,प्रधान मुरारी गुप्ता, नित्यानंद खरवार, देवराज भारती सहित मानस कमेटी के सदस्य शामिल रहे।