डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय द्वारा धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती  

शहाबगंज विकासखण्ड़ अन्तर्गत सलयां ग्राम सभा में डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय समिति द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती बहुत ही हर्ष के साथ मनाया गया। 
 

डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती  

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखण्ड़ अन्तर्गत सलयां ग्राम सभा में डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय समिति द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती बहुत ही हर्ष के साथ मनाया गया। 


इस दौरान सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुचारू रूप से शुरुआत किया गया। सभी गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। एवं पुष्प अर्पित करने के उपरांत माता सावित्रीबाई फुले को नमन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बसंत चौहान और मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार उपस्थित थे। जिन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार, कौशल संरक्षक कन्हैयालाल, गंगा प्रसाद, जमुना एवं मुन्नीलाल अन्य कार्यकारिणी के सदस्य विवेक कौशल, वीरेंद्र प्रताप, जितेंद्र कौशल, नंदलाल बबुआ, अश्वनी कुमार, श्यामलाल, महेंद्र, मुंशी  और गांव के माताएं और बहनें एवं समस्त गांव के बच्चे मौजूद रहे।