गली से ऊंची बनी नाली, गली में लगा रहता है नाबदान का पानी, ग्रामीणों के सहयोग से साफ हुआ झाड़ झंखाड़, क्या कर रहे अधिकारी

​​​​​​​

चंदौली जिले के शहाबगंज के सेमरा गांव में मानक के विपरित बनी नाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाबदान का पानी नहीं निकलने के कारण सड़कों पर फैल कर बह रहा है।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज के सेमरा गांव में मानक के विपरित बनी नाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाबदान का पानी नहीं निकलने के कारण सड़कों पर फैल कर बह रहा है। गंदा पानी जमा होने से झाड़ झंखाड़ ऊग आये है। वही ग्रामीणों का आवागमन पुरी तरह बंद हो गया है। 

आपको बता दें कि ग्रामीणों की इसी समस्या को देखते हुए गांव के युवा समाजसेवी गोपाल ने गली को साफ करने का बीड़ा युवा साथियों के साथ मिलकर उठाया। शनिवार की सुबह युवा साथ के साथ मिलकर गली में उगे झाड़ झंखाड़ को साफ किया। गली साफ होते ही पुरी तरह चमकने लगी। 

जानकारी के अनुसार मेन सड़क से जोड़ने के लिए गांव में गली बनी हुई थी। जिससे लोगों का आवागमन होता रहता था। लेकिन गली की समुचित साफ़ सफाई नहीं होने से पक्की गली में नाबदान का पानी जमा होने से झाड़ झंखाड़ से पट गयी। जिससे लोगों का आवागमन पुरी तरह बंद हो गया। सबसे बड़ा कारण बिना मानक के गली से ऊंचा नाली व सीसी रोड का निर्माण कर दिया गया जिससे कारण पानी पुरी तरह अवरूद्ध हो गया। नाबदान के पानी का समुचित निकास नहीं होने के कारण जलजमाव हो गया। वही गली में पुरी तरह झाड़ झंखाड़ से जाम हो गया। जिससे देखते हुए युवा समाजसेवी गोपाल के नेतृत्व में बस्ती के सच्चिदानंद, राहुल, महेश, महेंद्र, रामसखा, कृष्णदेव, रिंकू, राजदीप के सहयोग से पुरी गली साख कर ग्राम प्रधान को आईना दिखाने का कार्य किया। वही युवाओं के इस प्रयास की ग्रामीणों ने भुरी - भुरी प्रसंशा किया। 


युवा गोपाल ने बताया कि पूर्ववर्ती प्रधान द्वारा पक्की गली का निर्माण कराया गया। लेकिन पानी का समुचित निकास नहीं बनाया गया। वर्तमान प्रधान ने गली मुहाने से 50 मीटर नाली व सीसी रोड़ का निर्माण कराया गया। लेकिन मानक के विपरित निर्माण होने से जो पानी निकलता था वह भी अवरूद्ध हो गया। जो आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है।