चंदौली में कुएं से समरसेबल निकालते समय जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर
चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में कुएं से खराब समरसेबल निकालते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे से गांव में कोहराम मच गया है।
कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा
समरसेबल निकालने उतरे 3 युवकों की मौत
शहाबगंज के किड़हिरा गांव में मचा कोहराम
चौथे व्यक्ति शमशेर का इलाज जारी
सीओ चकिया ने दिया जांच का आश्वासन
कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 22, 2026
समरसेबल निकालने उतरे 3 युवकों की मौत
शहाबगंज के किड़हिरा गांव में मचा कोहराम
चौथे व्यक्ति शमशेर का इलाज जारी
सीओ चकिया ने दिया जांच का आश्वासन#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #chakiyanews #chakiya pic.twitter.com/eUI7vUEiEB
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किड़हिरा गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में एक कुएं के अंदर खराब पड़े समरसेबल को बाहर निकालने के लिए चार लोग नीचे उतरे थे। कुएं के भीतर गहराई में उतरते ही वहां पहले से मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आकर चारों लोग एक-एक करके बेहोश हो गए। यह नजारा देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप और चीख-पुकार मच गई।
हादसे में तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
जहरीली गैस के असर के कारण दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली शामिल हैं। सूचना के मुताबिक, तीनों मृतकों की उम्र करीब 18 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं इस हादसे में चौथे व्यक्ति शमशेर को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। शमशेर की सांसें चलने पर उसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एक साथ गांव के तीन युवकों की मौत की खबर फैलते ही पूरे किड़हिरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही चकिया क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मामले की जानकारी देते हुए चकिया सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं के भीतर जहरीली गैस बनने के कारण दम घुटने से मौते होने की आशंका है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह से स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।