चकिया नगर में निकाली गई शिव बारात, किया पूरे नगर का भ्रमण  
 

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत एवं सिकंदरपुर पोखरे पर महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर परंपरागत शिव बारात निकाली गई।
 
 shiv barat

सिकंदरपुर पोखर से भी निकली परंपरागत शिव बारात

भगवान शिव के भक्तगण रहे आकर्षण के केंद्र

सनातन सेवा समिति करता है आयोजन 

 

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत एवं सिकंदरपुर पोखरे पर महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर परंपरागत शिव बारात निकाली गई। चकिया नगर पंचायत में सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार की देर शाम ठाकुर बाग से शिव बारात निकाली गई।

 बारात के दौरान रथ पर सवार होकर भगवान शिव के स्वरूप पात्र नगर का भ्रमण किये। शिव बारात में भगवान शंकर के गण भूत, बेताल विभिन्न तरह के जीव जंतु पीछे-पीछे चल रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र रहे वहीं शिव भक्तों ने शिव के विभिन्न गीतों पर नाचते गाते झूमते रहे।

शिव बारात सहदुल्लापुर तिराहा होते हुए काली जी की पोखर से, गांधी पार्क, चौक झंडा गली होते हुए पूर्वी बाजार तक का भ्रमण की। उत्साहित बाराती नगर में जगह-जगह रुक रुक कर भगवान शिव के बज रहे धुन पर झूमते नाचते हुए मदमस्त रहे। बारात जिधर से गुजर रही थी नगर में जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे वाहनों से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी।

 चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव तथा समिति के बादल श्रीवास्तव, फरदीन अहमद सहित तमाम युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

shiv barat


सिकंदरपुर कस्बा में निकला परंपरागत शिव बारात

इसी प्रकार सिकंदरपुर पोखरा पर स्थित शिव मंदिर से परंपरागत शिव बारात निकाली गयी। बारात पूरे कस्बा में भ्रमण किया इस दौरान लोगों ने भगवान शिव का दर्शन किया। शिव बारात के दौरान शिव भक्त हर हर महादेव का नारा लगाते रहे। शिव भक्ति गीतों पर नाचते थिरकते भक्तो ने बारात के नजारों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता  आदित्य गुप्ता, शीतला प्रसाद केशरी, पूर्व प्रधान राजीव पाठक, संतोष मौर्य, आदित्य गुप्ता, राजीव पाठक, संतोष मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल आदि बारात में शामिल रहे।