सुबह-ए- शहाबगंज कैफे का हुआ उद्घाटन, लोगों ने संचालक को को दी शुभकामनाएँ
चंदौली जिले में रविवार को सुबह-ए-शहाबगंज कैफे का भव्य उद्घाटन किया गया। ब्लॉक कैंपस के पास डिप्टी सीएमएस डॉ. जीपी. सिंह ने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया तथा संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
दुकान पर बैठकर नाश्ता, चाय-कॉफी का लें आनंद
नाश्ते के साथ अन्य व्यंजन का आनंद ले सकेंगे स्थानीय लोग
चंदौली जिले के शहाबगंज में स्थानीय विकास खंड मुख्यालय के समीप रविवार को सुबह-ए-शहाबगंज कैफे का भव्य उद्घाटन किया गया। डिप्टी सीएमएस डॉ. जी. पी. सिंह ने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया तथा संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
लोगों ने कहा कि कस्बे में आधुनिक सुविधाओं वाले कैफे की काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस दौरान डिप्टी सीएमएस ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी अब लोगों की जीवनशैली और आवश्यकताएँ तेजी से बदल रही हैं। युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी ऐसे स्थानों की जरूरत होती है जहाँ वे साफ-सुथरे माहौल में बैठकर नाश्ता, चाय-कॉफी तथा अन्य व्यंजन का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि सुबहे शहाबगंज कैफे के खुलने से लोगों को न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण खाने-पीने की सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि शहाबगंज जैसे छोटे कस्बे में आधुनिक ढंग से सुसज्जित कैफे की स्थापना स्थानीय विकास का संकेत है।इससे न केवल बाजार की रौनक बढ़ेगी बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।उन्होंने कैफे संचालक से स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।उद्घाटन के दौरान कैफे संचालक मनीष मिश्रा ने बताया कि कैफे में चाय, कॉफी,कोल्ड ड्रिंक्स, स्नैक्स,नाश्ते की विभिन्न किस्में साथ ही कुछ विशेष व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएँगे। कैफे को इस तरह तैयार किया गया है कि युवा, परिवार और महिलाएँ आराम से बैठकर समय बिता सकें।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अब तक उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले खान-पान के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा घर के पास ही मिल सकेगी। क्षेत्र के युवा वर्ग में भी कैफे को लेकर उत्साह दिखाई दिया।