चोरों ने पुलिस को दी कड़ी चुनौती, PRD जवान के घर से आभूषण सहित लाखों रुपए उड़ाये

लेकिन उसमें रखी सोने की सिकड़ी, सोने की अंगूठी, सोने के मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करधनी सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए थे। जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपए बतायी जा रही है।
 

लड़की की शादी के लिए जुटाया था गहना

चोरों ने गायब किया सारा माल

मामले की जांच में जुटी शहाबगंज पुलिस

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कनेरा गांव में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण के साथ डेढ़ लाख रुपए चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दिया। वहीं घर में बड़ी चोरी हो जाने परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

<a href=https://youtube.com/embed/teeHhkiqCZg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/teeHhkiqCZg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि कनेरा गांव के निवासी झलमल पीआरडी के जवान के रूप में काम करते हैं। वहीं गांव के कोटे की दुकान का संचालन भी करते हैं। बुधवार की शाम को परिजन खाना खाकर सो गये थे। वहीं झलमल भी रात के एक बजे बगल के गांव से तिलक कार्यक्रम से घर लौटे थे। उस समय तक सभी कुछ ठीक ठाक था।

इसके कुछ घंटे के बाद जब उनके भाई होरी लाल गुरुवार की भोर में उठे तो देखा उनके रुम का दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उन्होंने फोन कर घर के अन्य लोगों को जगाया तो देखा आंगन में सामान बिखरा पड़ा है। किसी अनहोनी के डर से जांच-पड़ताल किया गया तो देखा गया एक अटैची, तीन बक्सा व एक ट्राली बैग गायब है।

इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू हुयी तो घर से लगभग दो सौ मीटर दूर गेंहू के खेत में सारे बक्से बरामद हुए। लेकिन उसमें रखी सोने की सिकड़ी, सोने की अंगूठी, सोने के मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करधनी सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए थे। जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपए बतायी जा रही है। वहीं अटैची में रखा डेढ़ लाख रुपए नगद भी चुरा ले गये हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी ने बताया कि अपनी बेटी की शादी की तैयारी को देखते हुए आभूषण बनवाया रखा था। वहीं घर की छत की ढलाई के लिए नगद रुपया रखा हुआ था। लेकिन हौसलाबुलंद चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर गाढ़ी कमायी की चीजें ले गए।

लोगों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को पुलिस की नाकामी कहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। भुक्तभोगी ने चोरी की लिखित तहरीर थाने पर दे दी है।

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जल्द ही जल्द चोरों का पता लगाकर घटना का अनावरण किया जाएगा।