15 अगस्त के पहले किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर परिसर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा 

इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि तिरंगा ध्वज हमारी आन बान और शान का प्रतीक है इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
 

तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया गया देश भक्ति का संदेश

कॉलेज परिसर में हुई सभा में नशा मुक्ति अभियान के खिलाफ शपथ

छात्र-छात्राओं को दिलायी गयी शपथ 

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसे प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा कॉलेज के शिक्षक शामिल रहे। तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई।

 इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि तिरंगा ध्वज हमारी आन बान और शान का प्रतीक है इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित कॉलेज के सभी शिक्षक को छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने देश के एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना अहम योगदान निभाना है। इस दौरान नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई, तथा नशा न करने के प्रति सबको जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार, सत्य प्रकाश, गिरीश शर्मा, दिलीप सिंह, अखिलेश के अलावा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार आदि रहे ।