चकिया पुलिस को मिली कामयाबी,10 किलो अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चंदौली जिले के थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा 10.157 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चकिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने आज लतीफशाह रोड पर दूबेपुर मोड से कलेन्द्र कुमार पुत्र इन्द्रदेव सिंह यादव तथा विकास कुमार पुत्र श्रवण सिंह यादव निवासीगम ग्राम मोहम्मदपुर थाना चैनपुर जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार को 10.157 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना चकिया पर मुकदमा अपराध संख्या 199/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहा है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग बराबर-बराबर पैसा लगाकर आस पास के गांवो से सस्ते दामों पर खरीदते है और इकट्ठा करके बंडल तैयार करते है,जिनसे खरीदते है उसका नाम पता हम लोगों को मालूम नही है तथा खऱीदे हुए गांजा को मिर्जापुर ,चुनार होते हुए इलाहाबाद लेकर जाते है जहां उचे दामों पर बेचते है। जो भी मुनाफा होता है उसे हम लोग आपस मे बराबर बराबर बांट लेते है ।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सहित उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक अभिनव कुमार, हेड कांस्टेबल दीप चंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल जल भरत यादव तथा कॉन्स्टेबल विनय प्रताप सम्मिलित रहे।