वत्शेश्वर महादेव के शिवलिंग के ऊपर रजत पत्र आवरण भण्डारे का हुआ आयोजन

रजत पत्र आवरण से पूर्व गांव की महिलाओं, पुरुषों ने गांव के हनुमान मंदिर से कलश में जलभरकर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए वत्शेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रों चार के बीच पूजा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
 

चंदौली जिले के  शहाबगंज ब्लॉक के मसोई गांव स्थित वत्शेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रजत पत्र का आवरण बुधवार को किया गया। वही नन्दी भगवान की नवीन प्रतिमा की स्थापना भी विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।रजत पत्र आवरण से पूर्व गांव की महिलाओं, पुरुषों ने गांव के हनुमान मंदिर से कलश में जलभरकर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए वत्शेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रों चार के बीच पूजा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। जहां पुरे शिवलिंग को रजत पत्र से आवरण प्रदान किया गया।

वही भगवान नन्दी की नवीन प्रतिमा की स्थापना किया गया।इस अवसर पर श्रीमती मंगला तिवारी,अमरेश्वरा नन्द पाण्डेय,राजन पाण्डेय, सर्वेश्वरा नन्द पाण्डेय, रामप्रसाद,नवीन, गौरीशंकर, बैरिस्टर पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, चन्द्रेन पाण्डेय ग्रामप्रधान मुरारी, संतोष सिंह, बनारसी सिंह, राधेश्याम, अरुण सिंह,सरजू, जोगिंदर सिंह सहित आदि भक्तजन उपस्थित रहे।