विजिलेंस टीम की छापेमारी में चार लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के तहत की गई कार्रवाई

बिना कनेक्शन के दो लोगों द्वारा बिजली जलाए जाने तथा दो कनेक्शन धारियों द्वारा बाईपास करके बिजली उपयोग किए जाने पर टीम ने विभागीय कार्रवाई की।
 

बिजली चोरों पर शुरू है कार्रवाई

बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर एक्शन

दो कनेक्शन धारियों की चालाकी पर विभागीय कार्रवाई

चंदौली जिला के शहाबगंज विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर अवैध ढंग से बिजली उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिसमें बिना कनेक्शन के दो लोगों द्वारा बिजली जलाए जाने तथा दो कनेक्शन धारियों द्वारा बाईपास करके बिजली उपयोग किए जाने पर टीम ने विभागीय कार्रवाई की। विजिलेंस टीम के छापेमारी की कार्रवाई से अवैध बिजली जलाएं जाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

बताते चलें कि विजिलेंस टीम सबसे पहले सैदूपुर कस्बा में जयप्रकाश मौर्य के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। जहां बाईपास करके बिजली उपयोग किए जाने पर उपभोक्ता के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की। वहीं बेलावर गांव में एक उपभोक्ता द्वारा बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की संस्कृति की गई। वहीं धन्नीपुर गांव में दो लोगों द्वारा बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की गई। 

छापेमारी की कार्रवाई में विजिलेंस विभाग के प्रभारी आशीष कुमार पांडेय, अवर अभियंता मणिशंकर पाल, उप निरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी, संजय कुमार तथा कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव रहे।