बेमौसम बारिश के बूंद के बाद किसानों के आंख से टपका आंसू
 

बारिश की चलते गेहूं , सरसों,चना, मंसूर,मटर,जै समेत रबी की फसलें बर्बाद होने की आशंका है। बारिश होने की संभावना से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। किसान रबी फसलों की काटने के लिए तैयार हैं।
 

 शहाबगंज क्षेत्र सर्दियों में बेमौसम बारिश

किसानों की बढ़ी टेंशन

इन फसलों को नुकसान की आशंका

चंदौली जिले के तमाम इलाकों में सर्दियों में बारिश होने की संभावना ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेतों में जलजमाव की स्थिति आ सकती है। इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि बारिश की चलते गेहूं , सरसों,चना, मंसूर,मटर,जै समेत रबी की फसलें बर्बाद होने की आशंका है। बारिश होने की संभावना से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। किसान रबी फसलों की काटने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बारिश के चलते उनकी तैयारी धरी की धरी रह सकती है।
 
दरअसल, बारिश के चलते खेतों में जलजमाव की स्थिति आ गयी है। इसके चलते गेहूं, जौ,आलू, चना, मसूर, मटर व सरसों रबी की फसलें हैं। इस मौसम में कई हरी सब्जियों के साथ-साथ फलों की भी खेती की जाती है। इस वक्त उगाई गई फसलों को सिंचाई के लिए पानी की सीमित उपलब्धता की जरूरत होती है। ऐसे में बुवाई से खेतों में जलजमाव या फिर बुवाई के बाद भारी बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है।