विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर हुआ गोष्ठी, कई जगहों पर लगे पौधे
 

आए दिन पर्यावरण प्रदूषण का खतरा गंभीर होता जा रहा है। लोग तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मनुष्य के स्वस्थ रहने में वृक्षों की अहम भूमिका है।
 

पौधारोपण कर पर्यावरण को बनाए रखने का दिया गया संदेश

छोटे-छोटे कार्यक्रम से संवेदनशीलता पैदा करने की कोशिश

छायादार व फलदार वृक्ष लगाकर लोगों को किया गया प्रोत्साहित

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को विविध शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक जगह पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण से को बनाए रखने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
 
इस दौरान बरहुआ स्थित मृत्युंजय पांडेय संस्कृत महाविद्यालय परिसर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा सैदूपुर शाखा की तरफ से छायादार व फलदार वृक्ष लगाये गये। इस दौरान शाखा प्रबंधक आशीष कुमार तिवारी ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण मनुष्य की आवश्यकताएं बढ़ती जा रही हैं। वृक्ष से वन हैं और वनों से ही मनुष्य की निर्भरता को पूरा किया जा सकता है।


आए दिन पर्यावरण प्रदूषण का खतरा गंभीर होता जा रहा है। लोग तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मनुष्य के स्वस्थ रहने में वृक्षों की अहम भूमिका है। उन्होंने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए सभी से अपने से हाथों पौधारोपण करने का अपील किया।

इसी प्रकार पंडित बच्चन जी महाविद्यालय उसरी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण हेतु शपथ लिया गया है। इसके अलावा कटवांमाफी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 गोष्ठी को संबोधित करते हुए वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए धरती पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही एकमात्र विकल्प है। पर्यावरण के गंभीर खतरे से बचने के लिए वनों के कटान की रोकथाम के लिए सरकार के सतत प्रयास के साथ ही हम सभी का दायित्व बनता है कि वनों के हो रहे क्षरण को रोकने में हम सभी आगे आये। क्योंकि वनो पर ही जल और जीवन दोनों निर्भर है। उन्होंने सभी से आज से ही एक-एक  पौध लगाने का आह्वान किया।

  इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष कुमार तिवारी,आशुतोष उपाध्याय, सौरभ यादव, आलोक यादव, सत्येंद्र जायसवाल,सतीश सिंह, डॉ शैलेश दूबे, डॉ अभिषेक कुमार पांडेय, संध्या देवी सहित कालेज के समस्त शिक्षक छात्र- छात्राएं मौजूद रहे ।