फत्तेपुर कला गांव में जमीनी विवाद में फौजी ने चलायी गोली, कोतवाली पुलिस ने असलहे के साथ दबोचा

गांव में एक पुराने जमीनी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

गोली चलाने वाला फौजी हुआ अरेस्ट

फायरिंग में 3 लोग गंभीर रूप से हैं जख्मी

पंचायत के दौरान गुस्से में चलायी गयी है गोली

चंदौली जिले में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। हाल ही में हुई एक गंभीर घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में जमीनी विवाद के चलते फायरिंग की वारदात सामने आई है, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं गोली चलने की सूचना के बाद पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए असलहे को भी जब्त कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, गांव में एक पुराने जमीनी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक गोली चला दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से दरोगा यादव, रमेश यादव (दोनों निवासी सोहदवार) और अंशु यादव (निवासी फत्तेपुर कला) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला आरोपी सेना का रिटायर्ड जवान मुकेश यादव है, जिसके घर पर ही पंचायत चल रही थी। गांव वालों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार विवादित रवैया अपना चुका है। फायरिंग के बाद से आरोपी फरार होने की कोशिश कर चुकी था, लेकिन पुलिस ने उसको असलहे के साथ दबोच लिया है।

इस घटना ने जिले में बढ़ते अपराधों की ओर स्पष्ट संकेत दिया है। आए दिन हो रही फायरिंग और हिंसक घटनाएं स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना रही हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करे और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही, पंचायत जैसी सामाजिक व्यवस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अब प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।