ऑटो से पैसे वसूलने वाला विनय यादव अरेस्ट, चंदौली समाचार ने दिखाया था वसूली का वीडियो
चंदौली पुलिस की कार्रवाई
ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
विनय यादव करता था धमकी देकर वसूली
चंदौली जनपद में ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
https://www.youtube.com/shorts/8lfOt5JwnRM
चंदौली में कौन करवा रहा है ऑटो से अवैध वसूली, कप्तान साहब आप भी देख लीजिए वीडियो
पूर्व घटना विवरण
8 जुलाई को विवेक कुमार, निवासी भूसीकृत पुरवा, थाना शहाबगंज ने थाना चंदौली में तहरीर दी कि विनय यादव, निवासी विछियाँ खुर्द रोजाना ऑटो चालकों से ₹20 टेकर के नाम पर जबरन वसूली करता है। इसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 163/2025 धारा 308(5) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह की टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के सर्विस रोड पर घेराबंदी कर विनय यादव को वसूली करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से ₹490 नकद बरामद हुए।
अभियुक्त ने बताया कि वह वाहनों को क्रमवार खड़ा कर सभी से ₹20 वसूलता था। जो चालक पैसे नहीं देता, उसे धमका कर वसूली की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनय यादव है। वह ग्राम विछिया खुर्द का रहने वाला है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार गौड़ शामिल थे।