मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल का पुतला फूंका, विधायक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी

पड़ाव से गोधना हाइवे चौराहे पर छह लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पीडीडीयू नगर में चार लेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव है। इसकी जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित है।

Putla Dahan

पुरानी जीटी रोड के छह लेन बनाने की मांग

मुगलसराय विधायक पर गंभीर आरोप

नगर में सड़क की चौड़ाई कम करवाने का विरोध

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर  के मुख्य सड़क पुरानी जीटी रोड के छह लेन बनाने की मांग को लेकर मुखर अधिवक्ताओं ने पीडीडीयू नगर तहसील गेट पर गुरुवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल का पुतला फूंका। इससे पूर्व तहसील परिसर में विधायक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ता सड़क को छह लेन बनाने की मांग कर रहे हैं।

Putla Dahan

पड़ाव से गोधना हाइवे चौराहे पर छह लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पीडीडीयू नगर में चार लेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव है। इसकी जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित है। बीते दिनों विधायक ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने नगर में सड़क की चौड़ाई कम करवा दी है। इसको लेकर लोग विधायक से भी नाराज हो गए हैं।  इसीलिए मुगलसराय तहसील के अधिवक्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका।

इस दौरान अधिवक्ता अभिषेक कुमार गौतम ने कहा कि 70 फीट चौड़ी रोड को 40 फीट कराने का विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस लगाकर अधिवक्ताओं के साथ हाथापाई कराई। यह घोर निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर पीडीडीयू नगर के 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि विधायक उनकी बात नहीं माने तो उनके घर के सामने धरना दिया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में अधिवक्ता रंजीत कुमार सिंह, अमित तिवारी आदि शामिल रहे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">