नगर पंचायत चंदौली से रत्ना सिंह होंगी आम आदमी पार्टी की चेयरमैन प्रत्याशी, पति ने छोड़ी भाजपा
 

इस दौरान अभिनव राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ रही है। जनपद चंदौली में नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष पद के लिए रत्ना सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। रत्ना सिंह एक पढ़ी-लिखी हुई महिला हैं ।
 

अनपढ़ों की जमात बनकर रह गयी है भाजपा

चंदौली नगर पंचायत में होगा आप का कब्जा

पंकज सिंह ने भाजपा पर लगाए कई आरोप


 आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते हुए पंकज सिंह की पत्नी रत्ना सिंह को आम आदमी पार्टी का नगर पंचायत चंदौली चेयरमैन का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

  <a href=https://youtube.com/embed/yWUPqHQRF9Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yWUPqHQRF9Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चंदौली के एक स्थानीय ढाबे पर हुई एक प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी अभिनव राय ने भाजपा नेता पंकज सिंह उनकी पत्नी रत्ना सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया और रत्ना सिंह को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया। 

इस दौरान अभिनव राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ रही है। जनपद चंदौली में नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष पद के लिए रत्ना सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। रत्ना सिंह एक पढ़ी-लिखी हुई महिला हैं । इनकी शिक्षा एमए, बीएड हैं । ये समाज सेवा का काम करती हैं । इनके पति पंकज सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं देती है। 

 

 पंकज सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अब चाटुकारों की पार्टी हो गई है। अब वह पुरानी पार्टी नहीं रही। पंकज सिंह ने इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को स्वीकार किया है।
 

इसे भी पढ़ें....चकिया नगर पंचायत में गौरव श्रीवास्तव को मिला टिकट, अन्य प्रत्याशियों के दावे हुए ध्वस्त


जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है, बेहतरीन स्कूल बनाती है जहां गरीबों के बच्चों को बेहतरीन मुफ्त शिक्षा मिल रही है, बेहतरीन अस्पताल, मुफ्त ईलाज, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी हाउस हाफ़ वाटर टैक्स माफ,  बुजूर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराती है । जबकि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक राजनीति करती है, फर्जी राष्ट्र वादी हैं भाजपाई। यह पार्टी झूठों व अनपढो की पार्टी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में  बहुत से पढे लिखे  लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्हीं में से एक पंकज सिंह आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं। उनकी पत्नी रत्ना सिंह जी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है।

 इसे भी पढ़ें....चंदौली नगर पंचायत सभासद सीट पर सेट हो गए कई भाजपाई नेता, देखिए पूरी लिस्ट

 आम आदमी पार्टी की तरफ से रत्ना सिंह नगर पंचायत चंदौली से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार होंगी। आम आदमी पार्टी पूरे जोशो खरोश से नगर पंचायत चंदौली का चुनाव लड़ेगी और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेगी।
 
इस दौरान जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी, अरविंद विश्वकर्मा, ओम प्रकाश प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।