जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली नगर पंचायत सभासद सीट पर सेट हो गए कई भाजपाई नेता, देखिए पूरी लिस्ट

 भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चंदौली सीट पर ओमप्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ओमप्रकाश सिंह एक पुराने व्यवसायी के साथ-साथ अच्छे ठेकेदारों में भी गिने जाते हैं। वह ईट भट्ठा और राइस मिल भी चलाते हैं।
 

चंदौली नगर पंचायत के वार्ड मेंबर की सूची जारी

जानिए किसको किस वार्ड से मिला टिकट

किसको मिला पहली बार मौका


चंदौली जिले की जिला मुख्यालय पर स्थित चंदौली नगर पंचायत के वार्ड मेंबर व सभासद पद के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी गई है और सभी 14 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इसमें कुछ प्रत्याशियों को दोबारा मौका मिला है, जबकि कई लोगों को बदल दिया गया है। कुछ भाजपाइयों की पत्नी या परिवार के लोगों को मौका मिल गया है।

 BJP Candidate List
 भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार चंदौली जिले की चंदौली नगर पंचायत के लिए जारी सूची में शास्त्री नगर वार्ड में श्रीमती बिंदो देवी, कमला नगर वार्ड में सुनीता देवी, नेहरू नगर वार्ड में अलख तिवारी, लोकमान्य तिलक नगर में प्रमोद सोनकर, इंदिरा नगर में जयप्रकाश पासवान, किदवई नगर में सुनैना देवी, आजाद नगर में सुनील अग्रहरी, लोहिया नगर में विजय जायसवाल, सुभाष नगर में सुनील कुमार सिंह, संजय नगर में विनय कुमार सिंह, गौतम नगर में रेखा शर्मा, राजीव नगर में राजेश कुमार, गांधीनगर में अशोक कुमार जायसवाल और जयप्रकाश नगर में आशा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसे भी पढ़ें....सैयदराजा में भाजपा ने दिए 3 मुसलमानों को सभासद के टिकट, जानिए पूरी लिस्ट 

 इस दौरान कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की पत्नियों को भी टिकट मिल गया है। इस तरह से देखा जाए तो नगर पंचायत चंदौली का भी चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

 इसे भी पढ़ें....चकिया नगर पंचायत में गौरव श्रीवास्तव को मिला टिकट, अन्य प्रत्याशियों के दावे हुए ध्वस्त

 भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चंदौली सीट पर ओमप्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ओमप्रकाश सिंह एक पुराने व्यवसायी के साथ-साथ अच्छे ठेकेदारों में भी गिने जाते हैं। वह ईट भट्ठा और राइस मिल भी चलाते हैं। इसके साथ ही साथ वह सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय दिखाई देते हैं। हिंदू युवा वाहिनी और अन्य संगठनों से जुड़ने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा में भी सक्रिय हो गए थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*