चंदौली जिले की सभी सीटों से भाजपा के प्रत्याशी घोषित, इनको मिला टिकट, सबका कटा पत्ता
 

चंदौली जिला मुख्यालय की चंदौली जिला पंचायत नगर पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि चकिया नगर पंचायत का टिकट गौरव श्रीवास्तव को दे दिया गया है।
 

चंदौली-सैयदराजा-चकिया नगर पंचायत के उम्मीदवार घोषित

नगरपालिका की सीट की प्रत्याशी बनीं  मालती देवी सोनकर

जानिए किसको कहां से मिला टिकट 
 

 

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी जनपद की सभी चार नगर निकाय की सीटों के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और काशी क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में इसकी आधिकारिक जानकारी दी गयी है।

 

 चंदौली जिला मुख्यालय की चंदौली जिला पंचायत नगर पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि चकिया नगर पंचायत का टिकट गौरव श्रीवास्तव को दे दिया गया है। इसके अलावा सैयदराजा नगर पंचायत से विशाल मद्धेशिया की पत्नी रीता देवी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें.. अनिता सोनकर होंगी मुगलसराय में सपा की प्रत्याशी, मिल गया टिकट

 इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के प्रत्याशी के रूप में मालती देवी सोनकर को हरी झंडी दी गई है।

 

 इसे भी पढ़ें....नगर पंचायत चंदौली से रत्ना सिंह होंगी आम आदमी पार्टी की चेयरमैन प्रत्याशी, पति ने छोड़ी भाजपा

 

आपको बता दें कि मालती देवी सोनकर के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा सीधे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के द्वारा की गई। इस तरह से जनपद की सभी सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और सभी सीटों पर मजबूत दावेदार उतारे हैं। अभी अन्य दलों के दावेदारों की सूची का इंतजार है।