दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हुई हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी, मृतक पर दर्ज थे कई मुकदमे

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर हथियार लहराते हुए ब्लॉक की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
 

धनुषधारी बस के मालिक की हत्या

धानापुर में बाजार में हुयी हत्या

असलहा लहराते हुए भाग गए बाइक सवार बदमाश     

चंदौली के धानापुर बस स्टैंड पर गुरुवार को दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी मुटुन यादव के रूप में हुई है। वह धनुषधारी बस के मालिक थे, जो अवहीं से बनारस रूट पर चलती है।

<a href=https://youtube.com/embed/LoOdKVInlDE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LoOdKVInlDE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आज दिनदहाड़े हत्या की घटना धानापुर थाना की चंद कदम की दूरी पर कस्बा में होने पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और चहनिया धानापुर मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक में बताया कि मृतक के ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मृतक का बेटा भी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी मुटुन यादव रोजाना की तरह बस स्टैंड पर हिसाब-किताब करने बाजार में पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां उनके जबड़े और सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर हथियार लहराते हुए ब्लॉक की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हत्या की सूचना के बाद  पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य आदित्य लांग्हे ने बताया कि रायपुर गांव के निवासी मुटुन यादव किसी काम से बाजार में आए थे। इस दौरान बदमाशों में गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। किस कारण से हत्या हुई है, कौन हत्या में शामिल है। इसकी जांच की जा रही है।