सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले- चंदौली में सिंचाई की समस्या खत्म, अब नहीं आते नेताओं को फोन

सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि योगी सरकार की देन है कि जिले में सिंचाई की समस्या खत्म हो गयी है और किसी भी नेता को सिंचाई की समस्या को लेकर फोन नहीं आया।

कार्यक्रम में करते रहे मुख्यमंत्री का गुणगान

जिले के विकास के लिए जताया अभार

आकांक्षी जिले को पहले की तरह आशीर्वाद देने की अपील

चंदौली जिले के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने स्वागत व संबोधन में जनपद की सड़कों और सिंचाई व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया, जिससे जिले की सिंचाई की समस्या खत्म हो गयी है। साथ ही कानून के राज में विकास की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। पहले जो 300 करोड़ रूपए की परियोजनाएं दी थी उसका लाभ मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ से जिले के विकास के लिए आगे भी इसी तरह से योजनाओं को प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि पुलिस लाइन पुलिस की आत्मा होती है। जहां से पुलिस की सारी गतिविधियां संचालित होती है। सरकार ने जिला न्यायालय के बनाने के लिए वादा किया है। चंदौली को प्रकृति व परमात्मा का आशीर्वाद है। मेडिकल कॉलेज से यहां की जनता के साथ पड़ोसी राज्य बिहार को भी लाभ मिलेगा। 2014 से पहले अराजकता, घोटाला, अविश्वास, नक्सलवाद, अलगाववाद का माहौल था, लेकिन अब विकास के नए-नए आयाम देखने को मिल रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि योगी सरकार की देन है कि जिले में सिंचाई की समस्या खत्म हो गयी है और किसी भी नेता को सिंचाई की समस्या को लेकर फोन नहीं आया।

योगी जी प्रभाव से देश व विदेश के कई उद्यमियों ने प्रदेश में निवेश किया। उसी क्रम में चंदौली में कई उद्यमियों ने निवेश किया। जिससे जिले में विकास के अवसर खुलेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। मारकंडेय धाम के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने पार्टी का तीसरी बार सांसद प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में चंदौली के विकास  हर जगह दिखायी दे रहा है।