जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारी देखने आ रहे सांसदजी, मंदिरों में भी दर्शन का है प्लान

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सांसद के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने जानकारी देकर बताया गया है कि सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ बाबा कालेश्वर नाथ के अलावा अन्य कई मंदिरों का दर्शन पूजन करने के लिए भी जाएंगे।
 

सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडेय का आगमन आज

मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी जानकारी

कई मंदिरों का दर्शन पूजन करने का कार्यक्रम
 

चंदौली जिले के सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडेय मुख्यमंत्री के दौरे के पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज चंदौली आ रहे हैं। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सांसद के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने जानकारी देकर बताया गया है कि सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ बाबा कालेश्वर नाथ के अलावा अन्य कई मंदिरों का दर्शन पूजन करने के लिए भी जाएंगे।

 बताया जा रहा है कि 9 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर हो रही तैयारी का जायजा लेने के लिए चंदौली जनपद के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय दिल्ली से चलकर दोपहर बाद 3:00 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं। वहां पर सड़क मार्ग से होते हुए साइन का 4:00 बजे वह चंदौली पहुंच जाएंगे।  इसके बाद वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और सभा स्थल का निरीक्षण करके तैयारी का जायजा लेंगे।
 

हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद वह सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए जाएंगे। वहां दर्शन पूजन करने के बाद वह चहानिया स्थित लक्षू ब्रह्म बाबा के मंदिर का दर्शन करेंगे। फिर वह रामगढ़ में बाबा कीनाराम जी का भी दर्शन करेंगे।

bb

 

इसके बाद वह मारकण्डे महादेव मंदिर जाएंगे, जहां पर वे महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ की पूजा करेंगे। इसके बाद वह अपने कैंप कार्यालय सारनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*