जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपद में ''मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं छात्रों एवं गणमान्य व सामान्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंचप्रण की जो शपथ ली है उसे अक्षरस: आत्मासात किए जाने की आवश्यकता है।
 

जिलाधिकारी ने "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को दिलायी पंच प्रण की शपथ

मेरी माटी-मेरा देश हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने की पहल

जिलाधिकारी ने सभी लोगों में भरा जोश

        "आजादी के अमृत महोत्सव" के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/mcYjsNZieWs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mcYjsNZieWs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
       इसीक्रम में आज जनपद चंदौली में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों की भागीदारी के साथ, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है।


      इस कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी श्री निखिल टी फुंडे ने नियामताबाद प्राथमिक विद्यालय परिसर से अधिकारियों सहित स्कूली छात्रों व गणमान्य /आम जनता के साथ "पंच प्रण" की शपथ दिलायी।
    ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा।
मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।
मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा।
मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा।


 

इसे भी पढ़ें...DM के आदेश का दिखा असर, SDM ने फर्जी हॉस्पिटल पर मारा छापा, 2 अस्पताल हुए सील

        

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं छात्रों एवं गणमान्य व सामान्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंचप्रण की जो शपथ ली है उसे अक्षरस: आत्मासात किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जामुन के पौधे का रोपण किया गया।


  इसके साथ ही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।धरहरा में जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत, एबीएसए एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में स्कूली छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।