पुलिस कप्तान के रूप में तीसरी तैनाती, इसके पहले की तैनाती में खूब रहे हैं चर्चित

वह आईपीएस बनने के पहले इंफोसिस कंपनी में भी कुछ समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विनीत जायसवाल 2014 मैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह दो जिलों में पुलिस कप्तान के पद पर रह चुके हैं।
 

पुलिस कप्तान बनकर आने वाले विनीत जायसवाल की चर्चा शुरू

पहली पोस्टिंग में मीडिया में हुए थे वायरल

हाथरस कांड में रातोरात मिली थी पोस्टिंग

जानिए उनके बारे में और भी बहुत कुछ



 


 चंदौली के पुलिस कप्तान बनकर आने वाले विनीत जायसवाल जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से चंदौली जिले में आने वाले हैं। चंदौली के पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल का बांदा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तबादला हो चुका है। आईपीएस विनीत जायसवाल कई बार अपनी तैनाती व कार्यशैली के साथ साथ एक खास गुण के कारण मीडिया में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/StWq5lKbpsg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/StWq5lKbpsg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

 आपको बता दें कि चंदौली जिले में आने वाले आईपीएस अफसर विनीत जायसवाल इसके पहले भी कई मामलों में चर्चा का विषय बन चुके हैं। पहली बार वह चर्चा में तब आए थे जब शामली जिले में तैनाती के दौरान वह सपना चौधरी के गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए थे। इनका होली पर किया गया डांस काफी वायरल हुआ था। अपनी कप्तान के रूप में पहली तैनाती में डांस करके चर्चा में आए विनीत जायसवाल काफी संगीत प्रेमी बताए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें...अंकुर अग्रवाल का तबादला, विनीत जायसवाल होंगे चंदौली जिले के नए पुलिस कप्तान

 इसके अलावा विनीत जायसवाल को हाथरस कांड के समय शामली से हाथरस जिले का कप्तान बनाकर भेजा गया था, तब वहां उन्होंने अपने अच्छी पुलिसिंग और पुलिस मैनेजमेंट के तौर पर अच्छा काम कर दिखाया था।

इसे भी पढ़ें...जानिए कौन और कैसे हैं चंदौली में आने वाले नए पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात विनीत जायसवाल मूल रूप से गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद सिविल सेवा में जाने का मन बनाया था। वह आईपीएस बनने के पहले इंफोसिस कंपनी में भी कुछ समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विनीत जायसवाल 2014 मैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह दो जिलों में पुलिस कप्तान के पद पर रह चुके हैं।