चंदौली जिले में बसपा का प्रत्याशी घोषित, सत्येंद्र कुमार मौर्य लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से आज आयोजित कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार मौर्य को बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया।
 

बसपा के लोकसभा प्रभारी व प्रत्याशी घोषित

जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करके हुयी घोषणा

चंदौली संसदीय सीट पर चुनाव लड़ेंगे सत्येन्द्र कुमार मौर्य

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से आज आयोजित कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार मौर्य को बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देश के बाद चंदौली संसदीय लोकसभा सीट से सत्येंद्र कुमार मौर्य के नाम पर मोहर लगी है। इसके लिए आज जिला मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसमें बसपा प्रत्याशी की घोषणा की गई।

<a href=https://youtube.com/embed/iCMlR6-fJdk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iCMlR6-fJdk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">