चकिया नगर पंचायत में गौरव श्रीवास्तव को मिला टिकट, अन्य प्रत्याशियों के दावे हुए ध्वस्त
 

जिसमें चकिया नगर पंचायत से गौरव श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। लिस्ट जारी होते ही सभी दावेदारों की अटकलों पर विराम लग गया है। वही टिकट की लिस्ट जारी होते हैं गौरव श्रीवास्तव के समर्थकों तथा चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
 

सोमवार को होगा भाजपा व कांग्रेस का पर्चा दाखिल

जानिए किन किन लोगों को मिली मायूसी

कौन हैं गौरव श्रीवास्तव 

 


 चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने किसान मोर्चा के जिला मंत्री रहे गौरव श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित कर सभी तरह के अटकलों पर विराम लगा दिया है। गौरव श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद का पार्टी द्वारा टिकट मिलते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 

 वैसे चकिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई थी। पार्टी का टिकट पाने के लिए राजकुमार जायसवाल, कैलाश जायसवाल, दिव्या जायसवाल, सुषमा जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव सभी लोग जोर आजमाइश कर रहे थे। स्मरण हो कि पार्टी से टिकट की मांग करने वालों में राजकुमार जायसवाल को इसके पूर्व पार्टी ने टिकट दिया था। लेकिन यह जनता दल यू के प्रत्याशी अशोक कुमार बागी से चुनाव हार गए थे इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश जायसवाल भी पिछले दो चुनावों से टिकट के लिए हाथ पैर मारते रहे लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक इनको उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। 

जबकि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रहे कैलाश जयसवाल की पुत्रवधू दिव्या जायसवाल ने भी पिछले दो चुनावों से लगातार टिकट के लिए प्रयासरत है। मगर आपकी बार भी निराशा ही हाथ लगी वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जयसवाल भी टिकट लेने वालों की होड़ में शामिल रहे। लेकिन पार्टी ने सबके दावों को दरकिनार करते हुए गौरव श्रीवास्तव में अपना भरोसा जताया। और इन्हें अबकी बार चकिया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए टिकट देकर दमदारी से चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा है। भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा चंदौली जिला में पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें....चंदौली जिले की सभी सीटों से भाजपा के प्रत्याशी घोषित, इनको मिला टिकट, सबका कटा पत्ता

 

इसे भी पढ़ें....सैयदराजा में भाजपा ने दिए 3 मुसलमानों को सभासद के टिकट, जानिए पूरी लिस्ट 

 

जिसमें चकिया नगर पंचायत से गौरव श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। लिस्ट जारी होते ही सभी दावेदारों की अटकलों पर विराम लग गया है। वही टिकट की लिस्ट जारी होते हैं गौरव श्रीवास्तव के समर्थकों तथा चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। गौरव श्रीवास्तव वैसे भी मिलनसार प्रवृत्ति के हैं। सबके बीच मधुर व्यवहार और उस संबंध से मिलना जुलना उनकी आदत रही है। नगर पंचायत के अलावा इनके जानने पहचानने वाले लोग उनके व्यवहार से काफी खुश रहते हैं। इन्हीं सब पहलुओं को देखते हुए पार्टी ने इनके ऊपर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। चकिया नगर पंचायत के इतिहास में लगातार 15 वर्षों से भाजपा पराजय का दंश झेलती रही है इस इतिहास को पुनः दोहराया ना जा सके इसलिए पार्टी ने तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए काफी मंथन के बाद अपने प्रत्याशी का घोषणा किया है। और गौरव श्रीवास्तव पर सबसे अधिक विश्वास जताते हुए इन्हें प्रत्याशी बनाया है। 

 इसे भी पढ़ें....नगर पंचायत चंदौली से रत्ना सिंह होंगी आम आदमी पार्टी की चेयरमैन प्रत्याशी, पति ने छोड़ी भाजपा

भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नगर वासियों की निगाहें अब समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर टिकी हुई है। समाजवादी पार्टी में भी टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय अशोक कुमार बागी की पत्नी मीरा जायसवाल, रवि प्रकाश चौबे  अजय गुप्ता, रमेश जायसवाल, राकेश मोदनवाल सहित आधा दर्जन लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। मगर पार्टी अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। समझा जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा भी जल्द ही अपने पत्ते खोलेगी।

 इसे भी पढ़ें....चंदौली नगर पंचायत सभासद सीट पर सेट हो गए कई भाजपाई नेता, देखिए पूरी लिस्ट

 बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सूर्य प्रकाश केसरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सूर्य प्रकाश केसरी कल सोमवार को निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल करेंगे।